डबल इंजन और धामी के करिश्मे से देव भूमि में फिर खिलेगा कमल: भट्ट
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का यह करिश्मा है। बिहार में डबल इंजन की सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश के विकास कार्यों पर मुहर लगी है।
भट्ट ने कहा कि बिहार की महान जनता ने जंगलराज के वारिसों को एक बार फिर से नकारा है और विकास एवं जनकल्याण की नीतियों को आशीर्वाद दिया है। वहां महिला, युवा, गरीब, व्यापारी, कामगार, बुजुर्ग सभी वर्गों ने डबल इंजन सरकार के कार्यों पर वोट किया है। उन्होंने कहा कि बिहार और इससे पहले कई राज्यों की प्रचंड जीत से प्रदेश के कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार में उत्तराखंड का चौमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश में भी जनता का मूड बताता है कि 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा रिकॉर्ड सीटों के साथ जीतने जा रही है।