News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

उद्यमी संवाद में सरसंघचालक मोहन भागवत से मिले एलन निदेशक

कार्यक्रम में राजस्थान के तीनों प्रांतों के 500 उद्यमियों के साथ औपचारिक संवाद हुआ। इसके बाद चयनित 18 सदस्यों के साथ हुए संवाद में एलन परिवार की ओर से नवीन माहेश्वरी ने पाण्डुलिपि स्वरूप में तैयार सुंदरकांड की प्रति उन्हें ससम्मान भेंट की।

संवाद में सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश के लघु, मध्यम एवं बडे़ उद्यमी राष्ट्र को समृद्धता की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये शिक्षा की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बदलते समय में शिक्षा के साथ संस्कार अनिवार्य हो गए हैं। प्रत्येक समाज को एकजुट होकर इस दिशा में और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। ऐसे प्रयास युुवाओं में चरित्र, अनुशासन और उत्कृष्टता को मजबूती प्रदान करते हैं। आरएसएस और उद्यमी समुदाय के बीच यह संवाद कार्यक्रम शिक्षा, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रनिर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहा।

Leave a Reply