पुलिस विभाग में लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि आरोपित सिपाही हरेंद्र सिंह चौहान पुलिस कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात है।विजिलेंस टीम ने उसे पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वह एक व्यक्ति से उसका काम करवाने के बदले पैसे मांग रहा था, जिसकी शिकायत पीड़ित ने कानपुर विजिलेंस टीम से की थी। इसके बाद एक योजना के तहत आरोपित सिपाही को पकड़कर पूछताछ कर रही है।