News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

समान नागरिक संहिता में शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने पर हुऐ  सम्मानित

गुरुवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने समान नागरिक संहिता के तहत अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने वाले सात सभासदों को प्रशस्तिपत्र व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

अधिशासी अधिकारी बीरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि 857 युगलों का नामांकन करवाया गया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जनभागीदारी, जनजागरूकता और प्रशासनिक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनोज कोहली ने बताया कि यू सी सी के 100% नामांकन के लिए उनकी टीम द्वारा समय-समय पर शिविरों का आयोजन किया गया पालिका के वाहनों द्वारा पूरे क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया गया डोर टू डोर संपर्क किया गया और मोबाइल के माध्यम से भी लोगों को प्रेरित किया गया।

उन्होंने बताया कि नगर पालिका के चिनियाली, चुफलिया,

श्यामपुर, पीपल मंडी चिन्यालीसौड़ बाजार,नागणी, बड़ेथी में विशेष शिविरों के माध्यम से 26 मार्च 2010 के बाद विवाहित युगलों का यू सी सी के पंजीकरण कराया गया। इस दौरान सभासदो ने आम नागरिकों को प्रेरित कर सौ प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की।सम्मानित किये जाने वाले सभासदों में मनीष कुकरेती, बिशना देवी, लीला देवी, परवीन गूंनसोला, सिद्धार्थ नौऋ झलटियाल, सविता देवी, मनवीर शामिल रहीं। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बडोनी शूरवीर नरेंद्र नेगी राकेश राणा अभिजीत नेगी रविंदर ममता नौटियाल विनोद पवार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply