News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

सिरसा: खेल के मैदान में आने से भटके युवाओं को मिलेगी सही दिशा: सुभाष बराला

पिछले कुछ समय से हमारे नौजवानों को पता नहीं किसकी नजर लग गई है। कुछ युवा गलत दिशा में भटक गए है। खेल के मैदान में आने से भटके युवाओं को भी सही दिशा मिलेगी। उन्होंने स्टेडियम में मौजूद ग्रामीणों से संकल्प करवाया कि अपने-अपने आस पास के युवाओं को खेल मैदान में लाने के लिए प्रेरित करें तभी खेल महोत्सव सार्थक होगा। गांव बालासर के सरपंच धर्मपाल की मांग पर उन्होंने खेल स्टेडियम के लिए पांच लाख और गांव बालासर के अन्य विकास कार्यों के लिए पांच लाख रुपये देने की भी घोषणा की।

लोकसभा खेल संयोजक वेद फूलां ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र में खेल महोत्सव में भाग लेने के लिए 45000 युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। ब्लॉक स्तर पर पहले व दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाडिय़ों को विधानसभा स्तर पर और वहां अव्वल रहने वाले खिलाडिय़ों को लोकसभा स्तर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेगा। लोकसभा स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने वाली टीम को 71000 व दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 41000 रुपए का नकद ईनाम दिया जायेगा। बणी और बाहिया गांव की कबड्डी टीम के मध्य मैच से खेल महोत्सव का आगाज हुआ जिसमें गांव बणी की टीम ने ओपनिंग मैच जीता। इस अवसर पर हरकोफैड के चेयरमैन वेद फुलां, जगदीश चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट, शीशपाल कंबोज, जिला महामंत्री हनुमान कुंडू, अंबर मेहता, गुरदेव सिंह राही आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply