News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

सोनीपत: ढोल-नगाड़ों संग दादा कुशाल सिंह को नमन कांवड़ यात्रा रवाना

बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को नरेंद्र तालु

व उनकी टीम ने महम से हरिद्वार के लिए भव्य कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटेगी और आगामी 14 नवंबर को दादा कुशाल सिंह दहिया के

350वें बलिदान दिवस पर राई स्थित बढख़ालसा एजुकेशन सिटी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह

में पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री

के ओएसडी विरेन्द्र बढख़ालसा की अध्यक्षता में राई के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह

से यात्रा को ढोल-नगाड़ों, जयघोष और फूल-मालाओं के साथ रवाना किया गया। ओएसडी समेत

स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने यात्रा दल का स्वागत किया और

दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान को नमन किया।

इस अवसर

पर नरेंद्र तालु ने कहा कि दादा कुशाल सिंह दहिया ने समाज और धर्म की रक्षा के लिए

अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। यह कांवड़ यात्रा उनके आदर्शों और त्याग को नमन करने

का प्रतीक है तथा युवाओं में देशभक्ति और वीरता की भावना जगाने का उद्देश्य रखती है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, ग्रामीण और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित

रहे। सभी ने दादा कुशाल सिंह दहिया अमर रहें के नारों के साथ यात्रा को भावपूर्ण विदाई

दी।

Leave a Reply