ट्रक और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
घटना के संबंध में घायल हेमंत महतो के परिजन चंदन महतो ने बताया जाता है कि दोनों बाइक से ढांगी बस्ती अपनी बेटी के ससुराल जा रहे थे, तभी डोमनपुर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मारते हुए फरार हो गया। वहीं, ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में एसएनएमएमसीएच धनबाद पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान बादल महतो ने दम तोड़ दिया। वहीं, हेमंत महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बादल महतो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।