News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

पानीपत में रेल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

फैक्ट्री में काम करने वाले साथियों ने बताया कि जोगेंद्र मेहनती और शांत स्वभाव का व्यक्ति था।

जीआरपी थाना प्रभारी चंद्र सिंह ने बताया कि सुबह जोगेंद्र रेल पटरी पार कर रहा था तभी अचानक रेल गाड़ी आ गई, और वह उसकी चपेट में आ गया।

सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। जीआरपी थाना प्रभारी चंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के समय जोगेंद्र के साथ कोई और तो नहीं था।

Leave a Reply