News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

गिरिडीह से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

रविवार को साइबर डीएसपी आबिद खान ने बताया कि गिरफ्तार शंकर वर्मा और धनुषधारी वर्मा जिले के बेंगाबाद के रहने वाले है। इनके पास से सिमकार्ड ,मोवाइल फोन , एटीएम कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य सामान जब्त किये गये है।

उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपित बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली पर्यटक के समीप शहरपुरा जंगल में बैठकर साईबर ठगी कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी साईबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में की गई हैं।

दोनों अपराधियों में से एक ने आईटी सेक्टर में लाखों का पैकेज छोड़कर साइबर के धंधे को अपनाया है। दोनों आलीशान घर में रहते है। महंगी वाहनों में घूमते है।

Leave a Reply