News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

पलवल में रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, सल्लागढ़ निवासी मुकेश ने विजिलेंस फरीदाबाद को शिकायत दी थी कि उसे अपने प्लॉट की पुरानी म्यूटेशन चढ़वानी थी, जिसके लिए पटवारी नवीन डागर ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में सौदा 30 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायत पर विजिलेंस डीएसपी अर्जुन राठी ने एक टीम गठित कर ट्रैप की योजना बनाई।

विजिलेंस टीम ने शिकायतकर्ता को रंग लगे हुए 30 हजार रुपये दिए और जैसे ही मुकेश ने यह रकम पटवारी को दी, टीम ने मौके पर ही नवीन डागर को रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पटवारी को विजिलेंस टीम पूछताछ के लिए फरीदाबाद ले गई। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों द्वारा रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम जनता को पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं मिल सकें।

Leave a Reply