News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

मंत्री केदार कश्यप ने अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के पांचवें संस्करण के पोस्टर का किया विमोचन

जिला प्रशासन के साथ समाज के सभी वर्गों के लोग इस “शांति की दौड़” में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते आ रहे हैं। खोड़गांव में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के पांचवें संस्करण का आज शुक्रवार काे पोस्टर विमोचन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन मावली माता की पावन धरा, इसके प्राकृतिक सौंदर्य, झीलों, झरनों, विशिष्ट जनजातीय जीवनशैली और लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। मंत्री कश्यप ने नागरिकों से इस आयोजन को उत्सव के रूप में मनाने और अधिक से अधिक सहभागिता करने का आह्वान किया, ताकि अबूझमाड़ मैराथन को एक सफल और ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया जा सके। बताया गया कि इस साल की दौड़ 21 किलोमीटर के दायरे में आयोजित होगी, जिसमें प्रतिभागियों को लाखों रुपए के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply