News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Jharkhand

युवक की गला रेतकर हत्या

पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस वक्त हुई जब युवक सोहराय-बांदना पर्व के अवसर पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच देखकर अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था।

मृतक की पहचान छोटा रायकमन गांव निवासी सोमनाथ हेम्ब्रम उर्फ धोनी हेम्ब्रम (पिता – सुरेन हेम्ब्रम) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, सोमनाथ अपने साथियों के साथ लौट रहा था, तभी छोटा रायकमन गांव के ताड़ीसाई टोला से धानसारी जाने वाली मुख्य सड़क पर अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना भयावह था कि सोमनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कुमारडुंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कुमारडुंगी थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है। प्रारंभिक जांच में मृतक का किसी से विवाद होने की बात सामने नहीं आई है। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Leave a Reply