News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

इस्माइलपुर में दिखा विशाल अजगर, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

टीम में वनकर्मी सुमित सैनी, कविंदर सैनी और भोपाल सिंह शामिल थे। टीम ने अजगर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अजगर गन्ने के खेत में घुस गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे उसके प्राकृतिक वास स्थान में छोड़ा।

वन क्षेत्र अधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि इस्माइलपुर गांव के पास एक बड़ा अजगर दिखाई दिया है। हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया। अजगर पूरी तरह स्वस्थ था।

उन्होंने बताया कि बरसात के कारण लक्सर क्षेत्र में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। अब जब नदी-नालों और खेतों का पानी सूखने लगा है, तो जंगली जीव अपने ठिकानों से निकलकर मानव बस्तियों की ओर आ रहे हैं। यह एक सामान्य मौसमी प्रक्रिया है, विभाग लगातार सतर्क है और हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी जंगली जीव को नुकसान न पहुंचाएं और सूचना तुरंत विभाग को दें ताकि उन्हें सुरक्षित तरीके से उनके प्राकृतिक वास स्थान में छोड़ा जा सके।

Leave a Reply