पानीपत रेलवे स्टेशन पर चलाया गया सुरक्षा अभियान
रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी दिनेश मीना ने गुरुवार काे बताया कि 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक आयोजित समालखा में होने वाले समागम के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ अब रेलवे स्टेशन पर दिखने लगी है। स्टेशन पर कोई अप्रिय घटना न घटे तथा यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा संगत के लिए विशेष रेलगाड़ियों ⁷का संचालन भी किया जा रहा है, ताकि संगत को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
दिनेश मीना ने कहा कि स्टेशन परिसर और प्लेटफार्मों पर लगातार सुरक्षा अभियान चलता रहेगा। यात्रियों के सामान की गहनता से जांच की जा रही है। में उन्होंने सभी यात्रियों से अपील की कि वह किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुए और ऐसे व्यक्ति की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दें। स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि समागम के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पानीपत, करनाल और दिल्ली की ओर से ट्रेनों की अतिरिक्त बोगियां जोड़ी गई हैं।