मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपिताें को चार्जशीट की प्रतियां उपलब्ध कराए दिल्ली पुलिसः कोर्ट
इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 18 अक्टूबर को 400 पेजों का चार्जशीट दाखिल की थी। दिल्ली पुलिस ने आरोपितों राजेश खिमजी और तहसीन सैयद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या की कोशिश, लोकसेवक के काम में बाधा डालने और आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।
आरोपित राजेश खिमजी ने गुरुवार काे अपनी खराब तबीयत का हवाला देते हुए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। राजेश खिमजी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को उसकी मेडिकल रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया।
दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक राजेश खिमजी आवारा कुत्तों के संदर्भ में उच्चतम न्यायालय के फैसले को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के रुख से नाराज था। उच्चतम न्यायालय
ने 11 अगस्त को अपने फैसले में कहा था कि आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में शिफ्ट किया जाए। इस फैसले का रेखा गुप्ता ने पुरजोर समर्थन किया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इससे नाराज राजेश खिमजी ने रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त को उस समय हमला किया जब वो जन सुनवाई कर रही थीं।