“हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” का संकल्प लेकर महिलाएं : डॉ. बबीता सिंह चौहान
डॉ. चौहान ने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान करते हुए कहा कि “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” का संकल्प लेकर महिलाएं समाज के आर्थिक और सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी कला और कौशल के माध्यम से घर पर उत्पाद बनाकर न केवल आत्मनिर्भर बनें, बल्कि परिवार और समाज की उन्नति में भी योगदान दें।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं, ऐसे में उन्हें आत्मविश्वास और स्वावलंबन के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे, विधायक नवाबगंज डॉ. एमपी आर्य, विधायक मीरगंज डॉ. डीसी वर्मा, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं और महिलाएं उपस्थित रहीं। बाद में आईएमए हॉल में भी महिलाओं को आत्मनिर्भर भारत अभियान के प्रति जागरूक किया गया।