News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

चलती बाइक पर पेड़ की डाली गिरने से पुत्र की मौत, माता – पिता घायल

मुखिया रेणु देवी ने बताया कि सुरेश मेहता और कमला देवी को बरवाडीह -डेहरी पैसेंजर ट्रेन से डेहरी ऑन सोन जाना था। ट्रेन पकड़ने के लिए एक बाइक पर तीनों गांव से जपला रेलवे स्टेशन के लिए निकले थे।

घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में मातम सा माहौल है।

सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी है। थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि चलती बाइक पर पेड़ की डाली गिरने से हादसा हुआ। एक की मौत हुई है। दो जख्मी हैं। घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

Leave a Reply