जबलपुरः खवासा के पास शहर के तीन युवा व्यवसायों की सड़क हादसे में मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को नागपुर से साहनी टेंट के संचालक कपिल साहनी, रेस्टोरेंट संचालक अमित अग्रवाल और ज्बालि रेस्टोरेंट व मचान ढ़ाबा संचालक संजय (मोनू) अपने वाहन ग्रैंड विटारा से जबलपुर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और राहत कार्य शुरू किया। हादसे की सूचना मिलते ही जबलपुर से उनके परिजन व मित्र दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
पुलिस के अनुसार, कार में सवार तीनों व्यक्तियों ने अस्पताल ले जाए जाने से पहले ही दम तोड़ दिया।पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद हाइवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य कराया।