News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली नदी में गिरी, महिला श्रद्धालु की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

घायलों में शकुंतला (53), रिकी (26), रविंद्र कुशवाहा, सोना (68), पंकज कुशवाहा (18), बंदना (18), सहोदरा (40), गंभीर (12), राघवेंद्र (30), मीठी (12), यश राजपूत (11), सीता (26) आदि शामिल हैं। डॉक्टरों ने सीता राजपूत को मृत घोषित किया।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ अजय श्रोती, कोतवाल अखिलेश द्विवेदी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। ग्रामीणों के अनुसार ट्रॉली में सवारियों की अधिकता और पुल के तीखे मोड़ के कारण हादसा हुआ। एसडीएम अवनीश कुमार तिवारी ने अस्पताल पहुँचकर घायलों का हालचाल लिया और स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

वहीं, गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने झाँसी मेडिकल कॉलेज पहुँचकर घायलों से मुलाकात की, मृतका के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। अस्पताल में राहुल राजपूत, कपिल मुदगिल, भरत राजपूत, मोहित उदैनिया, दिनेश राजपूत (पूर्व प्रधान वसोवई), सतीश राजपूत व सुरजीत राजपूत आदि भी उपस्थित रहे। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस सम्बन्ध में एसपी ग्रामीण डॉ अरविन्द कुमार ने बताया कि समथर थाना क्षेत्र के सीमा क्षेत्र पर रतनगढ़ जा रहे ट्रैक्टर ट्राली पलटने की सूचना पर तत्काल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। घायलों को उपचार के लिए भिजवाया गया है। घटना में एक महिला श्रद्धालु की मौत हुई है साथ ही दर्जन भर से अधिक घायल हुये हैं।

Leave a Reply