News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

जींद : मुख्यमंत्री एक नवंबर को जारी करेंगे लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किश्त

सोमवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी पात्र लाभार्थियों विशेष रूप से माताओं और बहनों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। जिन महिलाओं के नाम सूची में शामिल हैं, उन्हें फोन कॉल के माध्यम से सूचित भी किया गया है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने अपील की है कि सभी पात्र महिलाएं अपनापंजीकरण शीघ्रता से पूर्ण करें ताकि उन्हें समय पर योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि लाभार्थी अपना पंजीकरण जिला प्रशासन के माध्यम से नजदीकी सीएससी केंद्रों पर जाकर या लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं भी कर सकती हैं। ऐप का उपयोग आसान है और इसके माध्यम से घर बैठे पंजीकरण संभव है। पंजीकरण का कार्य निरन्तर जारी है। जिनका पंजीकरण इस अवधि में हो जाएगा वे पहली किश्त में शामिल होंगे। जबकि शेष पात्र महिलाएं अगली किश्त में लाभ प्राप्त करेंगी।

Leave a Reply