सोनीपत में ऑटो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक फरार
जिले के कुंडली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बाबनिया
बिहार निवासी बृज बिहारी फिलहाल अपने दामाद भूरा के साथ कुंडली में किराए पर
रह रहे थे। गत दिवस वह निफ्टेम चौक के पास शौच के लिए निकले थे।
लौटते समय एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी।
आसपास
के रेहड़ी वालों के मुताबिक, हादसे के बाद वही ऑटो चालक घायल बृज बिहारी को अपने
वाहन में डालकर कहीं ले गया। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने आसपास के
अस्पतालों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिवार को आशंका थी कि चालक
उन्हें घायल अवस्था में कहीं छोड़ गया या कोई गंभीर घटना घट गई। अगले दिन सूचना मिली
कि बृज बिहारी एक अस्पताल में इलाजरत थे, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना
की जानकारी मिलते ही थाना कुंडली के एएसआई युधवीर पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। दामाद
भूरा ने पुलिस को शिकायत देकर न्याय की मांग की। पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर
लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। टीम
अब ऑटो चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।