News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया ,लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर बांटी मिठाइयां

शहर के पंजाबी बाजार, झांझ गेट, फव्वारा चौक, सर्राफा मार्केट, कैंडी मार्केट, रानी तालाब पर पूरा दिन मेले जैसा माहौल रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे बाजार में लोगों की संख्या भी बढ़ती गई। रात को लोगों ने अपने घरों व दुकानों के बाहर दीप जला कर दीपावाली का त्यौहार मनाया। लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां देकर दीवाली की मुबारकबाद दी। वहीं लोगों ने अपने घरों को लडिय़ों से सजाया हुआ था। जिनकी सुंदरात रात को देखते ही बन रही थी। रोक के बावजूद जिलाभर में लोगों ने देर रात तक आतिशाबाजी की। पटाखों की आवाज दूर-दर तक सुनाई दे रही थी। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा आतिशबाजी बिक्री पर रोक लगाई हुई थी, बावजूद इसके पटाखों की जमकर बिक्री हुई। वहीं पुलिस टीमें रातभर गश्त करती रही।

खूब बिका गन्ना, केले, आम और सीरस के पत्ते

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के लिए गोले समेत गन्ने, केले के पत्तों और सीरस के पत्तों की जरूरत पड़ती है। इसे देखते हुए शहर में जगह-जगह यह सामान बेचने के लिए स्टॉल लगी हुई थी। किसान अपने खेतों से गन्ना टै्रक्टर ट्राली में लेकर देवीलाल चौक, पटियाला चौक व शहर में जगह-जगह पहुंचे थे और यह गन्ना हाथों-हाथ बिका। इसी तरह केले, आम और सीरस के पत्ते भी लक्ष्मी पूजन के लिए खूब बिके। वहीं इस बार मकानों पर चायनीज लडिय़ों की चमक की जगह दीयों की जग-मग दिखाई दे रही थी। आतिशबाजी भी पिछली साल की अपेक्षा कम दिखाई दी। घरों पर लोगों ने दीये लगाने के साथ-साथ मोमबत्तियां भी जलाई।

Leave a Reply