दिवाली पर प्रमुख चौराहों पर तैनात रहेगी दमकलें
आयुक्त ने बताया कि दीपावली के मध्य नजर आगजनी की घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है। किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना पर त्वरित काबू पाने के लिए अलग-अलग स्थान पर दमकल वाहन तैनात किए गए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दक्षिण जलज घसिया ने बताया कि नगर निगम के शास्त्री नगर, सीएचबी , बोरानाडा, बासनी फायर स्टेशन के अलावा जालोरी गेट चौराहा, सरदारपुरा थाना, राजीव गांधी तिराहा, आखलिया चौराहा पर दमकल खड़े रहेंगे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी उत्तर जय सिंह चौहान ने बताया कि नगर निगम उत्तर के नागोरी गेट, मंडोर, फायर स्टेशन पर राउंड द क्लॉक दमकलकर्मियों की तैनाती की गई है, साथ ही घंटाघर के, पुलिस कंट्रोल रूम, रामसागर चौराहा पर भी दमकल खड़ी रहेगी और वहां भी पर्याप्त स्टाफ तैनात किया गया है।