News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

भारतीय रेल ने पुराने और भ्रामक वीडियो फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की

रेलवे ने बताया कि ट्विटर इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफ़ॉर्म्स पर कुछ फेक प्रोफाइल्स भीड़भाड़ वाले प्लेटफ़ॉर्म्स ट्रेनों और स्टेशनों की तस्वीरें साझा कर अफरा-तफरी फैलाने का प्रयास कर रहे थे।

पिछले चार दिनों में भारतीय रेल ने 20 से अधिक ऐसे वीडियो सार्वजनिक रूप से पुराना और भ्रामक स्टैम्प किए हैं और जांच में पाया कि ये वीडियो पुराने सालों के थे जिन्हें वर्तमान त्योहार सीजन की भीड़ से जोड़कर गलत तरीके से साझा किया जा रहा था।

रेलवे ने कहा कि ऐसे लोगों पर रेलवे अधिनियम की धारा 145(बी) के तहत कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को छह महीने तक की सजा हो सकती है।

भारतीय रेल ने साफ किया कि झूठे संपादित या पुराने कंटेंट के जरिए जनता को गुमराह करने या रेलवे की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति या समूह के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

Leave a Reply