पांच हजार का ईनामी स्मैक तस्कर गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक एनडीपीएस के मामले में सलमान निवासी ग्राम पाडली गुर्जर रूडकी, जिला हरिद्वार फरार चल रहा था। आरोपित के लगातार फरार रहने के कारण एसएसपी ने उस पर पांच हजार का ईनाम घोषित किया था। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी।
थाना बहादराबाद पुलिस व सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने आरोपित को सूचना पर रुड़की से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ व मोबाइल से कुछ ड्रग पेडलरो के नाम प्रकाश में आये हैं। जिनकी गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास में जुटी है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।