News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

आईजी ने अरगोड़ा थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

जोनल आईजी मनोज कौशिक ने अरगोड़ा थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। पुलिस सूत्रों से शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक, गत दिनों अरगोड़ा थाना में एक युवक को हाजत में बंद कर मारपीट का मामला सामने आया था।

इसके बाद एसएसपी ने एक सब इंस्पेक्टर दिवाकर सिंह को सस्पेंड किया था। जबकि इंस्पेक्टर को लेकर एक रिपोर्ट जोनल आईजी को भेजी गई थी। जिस पर जोनल आईजी ने यह कार्रवाई की है।

Leave a Reply