जल जीवन मिशन में भारी अव्यवस्था,ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
लोग प्राइवेट टैंकर से पानी खरीद कर किसी तरह गुजारा कर रहे हैं। सरकार जल जीवन मिशन के नाम पर ना ही जल दे रही है ना ही जीवन। ऐसे में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नीरज तिवारी के नेतृत्व में आए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी दी है की व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो उद्घाटन के नाम पर किसी को नहीं घुसने देंगे।