महापौर ने लोकमान्य तिलक वार्ड, धरमपुरा की सड़क मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू करने दिये निर्देश
महापौर संजय पांडे ने कहा कि नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्माण कार्यों के चलते यदि नागरिकों को असुविधा हो रही है, तो संबंधित विभागों को तुरंत जिम्मेदारी निभानी होगी। महापौर ने यह भी स्पष्ट किया कि नगर निगम नागरिकों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है, और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा। स्थानीय लोगों ने महापौर के इस त्वरित हस्तक्षेप का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही सड़क की स्थिति सुधरने से उन्हें राहत मिलेगी । इस दौरान वार्ड पार्षद संतोष गौर, वार्डवासी वर्षा नागवंशी, वर्षा ढोखे, माधुरी साहू, गायत्री दास, खुशबू खान उपस्थित रहे।