पवन विहार में 12.5 करोड़ से बने विद्युत उपकेंद्र का शुभारंभ, 40 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि पवन विहार उपकेंद्र में पांच एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। यह उपकेंद्र बालीपुर और राधामाधव से 33 केवी लाइन से जोड़ा गया है। इसके शुरू होने से हरुनगला और जगतपुर उपकेंद्रों पर लोड कम होगा तथा पवन विहार, जगतपुर और आसपास के करीब 40 हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि नए उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति में स्थिरता आएगी और उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज व बार-बार बिजली ट्रिप होने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता सत्येंद्र चौहान, राजवीर सिंह, नितिन कुमार, रामलाल, सहायक अभियंता रविंद्र कुमार सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।