नीट की तैयारी कर रही छात्रा छठी मंजिल से गिरी, हालत नाजुक
हॉस्टल इंचार्ज अमरप्रीत सिंह ने बताया कि रात में अचानक छात्रा नीचे गिर गई। गंभीर अवस्था में उसे पहले मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
बोरखेड़ा थाना अधिकारी देवेश भारद्वाज के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला सीढ़ियों से फिसलकर गिरने का लग रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे कोटा के लिए रवाना हो चुके हैं।
फिलहाल, छात्रा की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के बाद हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों में दहशत का माहौल है।