किसान ने खेत में लगाई फांसी, पेड़ से लटका मिला शव
कदाैरान थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान हांसा गांव निवासी राजा (55)के रूप में हुई है। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने पेड़ से लटका शव देखा और पुलिस काे सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहंचकर शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक राजा अविवाहित था और पिछले 10-12 वर्षों से पास के हवेली गांव में मजदूरी करता था। उस पर कुछ कर्ज भी था, जिसे चुकाने के लिए वह एक ही घर में बंधुआ मजदूरी का काम कर रहा था। मानसिक रूप से परेशान हाेकर उसने फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।