खौलता पानी गिरने से बच्ची की मौत
फेस 2 थाना के प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि मोहम्मद अबरार परिवार के साथ सेक्टर 87 स्थित नया गांव में रहते हैं। उनकी छह वर्षीय बेटी पर 29 सितंबर को चूल्हे से पतीले पर पक रहे चावल काे उतार रही थी, तभी असंतुलित होकर खोलता पानी उस पर आ गिरा और वह गंभीर रूप से झुलस गई। अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 27 स्थित विनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई है। अस्पताल द्वारा बच्ची की माैत की सूचना थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।