News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

प्लास्टिक-फ्री काशी की दिशा में नगर निगम, एचडीएफसी बैंक एवं होप वेलफेयर में त्रिपक्षीय समझौता

इस परियोजना अंतर्गत 2,50,000 कपड़े के थैले (झोले) होप वेलफेयर ट्रस्ट के स्टिचिंग सेंटर पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए जाएंगे। इन झोलों का वितरण नगर भर में कर नागरिकों को प्लास्टिक की थैलियों के विकल्प के रूप में प्रेरित किया जाएगा।

—यह 360 डिग्री मॉडल तीन प्रमुख पक्षों को साध्य करेगा

परित्यक्त वस्त्रों को डम्पिंग यार्ड में जाने से बचाना, ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबन एवं रोजगार प्रदान करना,नागरिकों में प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्परिणामों पर चेतना फैलाना है।

इस संबंध में नगर आयुक्त ने बताया कि यह पहल वास्तव में एक 360 डिग्री समावेशी मॉडल है, जो गंगा तट पर एकत्र पुराने वस्त्रों को पुनः उपयोग में लाकर न केवल ग्रामीण महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी, बल्कि वाराणसी को प्लास्टिक-मुक्त काशी बनाने की दिशा में भी मील का पत्थर सिद्ध होगी।

Leave a Reply