News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

एसआरडीए संस्था थलटूखोड द्वारा कटौला में जांचा 114 लोगों का सफेद मोतिया

संस्था के प्रमुख अमर सिंह कौंडल ने बताया कि शिविर में क्षेत्र की नौ पंचायतों के 33 गांवों के114 लोगों ने भाग लिया। शिविर में नेत्र जांच अधिकारी योगेंद्र पाल सरोच द्वारा लोगों के नेत्र जांच की गई। जिसमें सफेद मोतिया के 29 मामले सामने आए। जो कुल उपस्थित संख्या का 26 प्रतिशत रहा। इसकी सूची संबंधित विभाग को आगामी कार्यवाही हेतु भेजी जाएगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के कार्यकर्ता सोबर दत्त, आरती ठाकुर, मुंशी राम, ग्राम पंचायत कटौला के उप प्रधान शिव चंद, प्रधान ग्राम पंचायत कटौला, टिहरी, शेगली प्रधानाचार्य राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कटौला, कमांद, रीयागडी, बागी, शेगली, सोहन सिंह जल शक्ति विभाग कटौला के कनिष्ठ अभियंता तथा विभिन्न महिला मंडलों का विशेष सहयोग रहा। इस सफल आयोजन के लिए संस्था सभी लोगों का आभार व्यक्त करती है।

Leave a Reply