News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

आपदा प्रभावित 17 परिवारों को प्रदान किए चिन्हित भूमि के स्वीकृति पत्र

सोलन के तहत पड़ने वाले क्षेत्र शामती में वर्ष 2023 में आई प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित परिवारों को विशेष सहायता पैकेज के अंतर्गत 17 प्रभावित लोगों को 2-3 बिस्वा भूमि के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और भारी वर्षा के कारण भीषण आपदा से प्रभावित परिवारों को अपने संसाधनों से समय पर राहत पहुंचाई जा रही है।

डॉ. शांडिल ने कहा कि आपदा प्रभावितों के साथ पूर्ण संवेदनशीलता के माध्यम से राहत पहुंचाना प्रदेश सरकार का उद्देश्य है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रभावितों की समस्या के दृष्टिगत दी जाने वाली राशि को एक लाख 30 हजार रुपए से बढ़ाकर सात लाख रुपए किया है। इसका उद्देश्य प्रभावितों को वास्तविक सहायता प्रदान करना है।

Leave a Reply