पानीपत में सात साल के बच्चे काे उलटा लटकाकर पीटा, मामला दर्ज
वीडियो देखने के बाद महिला ने अपने पति को फोन कर बताया। इसके बाद परिवार वाले स्कूल पहुंचे। जहां पहुंच कर उन्होंने प्रिंसिपल से इस वीडियो के बारे में पूछा। प्रिंसिपल बोली कि ड्राइवर ने बच्चे को बांधा है। स्कूल प्रिंसिपल रीना ने परिजनों को बताया कि उन्हें इस वीडियो के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। 13 अगस्त को उनका बेटा काम नहीं कर के आया था। स्कूल में मेल टीचर न होने के चलते स्कूल ड्राइवर अजय को छात्र को डांटने के लिए कहा था।
परिवार और प्रिंसिपल ने जब छात्र से इस बारे में पूछा, तो उसने बताया कि अजय ने उसे रस्सी से खिड़की पर उल्टा लटका दिया था। इसके बाद उसे खूब थप्पड़ मारे। अजय ने अपने दोस्तों को भी वीडियो कॉल कर पिटाई दिखाई। उसकी फोटो खींची और वीडियो बनाई। शिकायत लेकर प्रिंसिपल और बच्चे के माता-पिता, छात्र को लेकर आरोपी ड्राइवर अजय के घर रिफाइनरी रोड पहुंचे। जहां पहुंच कर देखा कि वह घर पर नहीं है। उसे फोन किया गया, तो उसने घर पर करीब 25 झगड़ालू लड़के भेज दिए। जिन्होंने उनके साथ झगड़ा किया। स्कूल प्रिंसिपल रीना ने बताया कि ड्राइवर का व्यवहार बच्चों के प्रति ठीक नहीं था। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।