News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

इंदौरः बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, स्कूटी सवार महिला घायल

पुलिस ने घटना को लेकर बताया कि इस हादसे में स्कूटी चालक शर्मिला पत्नी इस्लाम पटेल निवासी भीमा नगर को मिनी ट्रक ने टक्कर मारी है। इसमें उसे मामूली चोट आई हैं। पुलिस के अनुसार मिनी ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। जांच में ड्राइवर भी नशे में नहीं पाया गया है। एक लोडिंग वाहन से टकराने के बाद गाड़ी रुकी, जिसमें बड़ा हादसा टल गया है। वाहन को थाने में खड़ा करवाया गया है। ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply