News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

नाबालिग से दुष्कर्म के विरोध में निकाला गया कैंडल चेतावनी मार्च

इस विरोध प्रदर्शन में पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता, भाजपा नेत्री लवली गुप्ता, मंजूलता दुबे समेत बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता सहित अन्य लोग शामिल हुए।

कैडल मार्च पांकी के कर्पूरी ठाकुर चौक से शुरू हुआ और भगत सिंह चौक होते नगर भ्रमण किया। इस क्रम में पांकी थाना क्षेत्र के चांपी गांव के शाहीद राजा उर्फ सोनू नामक युवक को गिरफ्तार करने की मांग की गयी। उस पर नाबालिग दलित लड़की के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया। पीड़िता दुर्गा पूजा के अवसर पर रामायण देखकर घर लौट रही थी।

पुलिस प्रशासन से मांग की गयी कि पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई करे और दोषियों को कठोर सजा दी जाए, ताकि ऐसी घृणित घटना दोबारा ना हो।

उल्‍लेखनीय है कि पलामू के पांकी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है।

पीड़िता के भाई की ओर से दिए आवेदन के मुताबिक यह घटना शुक्रवार देर रात में तब हुई, जब नाबालिग लड़की एक पूजा पंडाल से रामायण देखकर घर लौट रही थी। इसी दौरान सोनू नामक युवक ने उससे दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपित भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे ग्रामीणों ने देख लिया और पकड़कर पांकी पुलिस को सौंप दिया।

पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने शनिवार को बताया कि आरोपित सोनू को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पीड़िता के भाई ने इस संबंध में थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में करायी गयी। न्यायालय में बयान भी दर्ज किया गया है।

Leave a Reply