News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

राजगढ़ः डिवाइडर से टकराई कार, चार युवक गंभीर घायल

पुलिस के अनुसार हाइवे स्थित गाड़गंगा नदी के समीप भीलवाड़ा राजस्थान से अहमदाबाद तरफ जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार इम्तियाज (40) पुत्र युनुस खां, सिद्वार्थ (30) पुत्र हरीशकुमार, समीर (40)पुत्र विसुभा दर्वा और एजाज(30) पुत्र आरिफखां सभी निवासी अहमदाबाद घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे डायल 112 के स्टाफ ने घायलों को खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। बताया गया है कि कार सवार चारों युवक भीलवाड़ा राजस्थान से अहमदाबाद की तरफ जा रहे थे, तभी खिलचीपुर में गाड़गंगा नदी के समीप हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना देकर मामले में जांच शुरु की।

Leave a Reply