News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

कमिश्नर दीपक रावत ने कुष्ठ आश्रम में मनाया जन्मदिन

इस दौरान आश्रम के बच्चों और रोगियों के चेहरों पर खासा उत्साह देखने को मिला। आयुक्त ने आश्रम में रह रही 23 महिलाओं, 9 पुरुषों और उनके बच्चों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। निवासियों ने आश्रम भवनों की मरम्मत और आवश्यक सुविधाओं की मांग रखी। वहीं, एक व्यक्ति ने आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की मांग पर आयुक्त ने तत्काल सीएमओ को निर्देश दिए कि संबंधित व्यक्ति का कार्ड शीघ्र बनाया जाए।

सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने बताया कि आश्रम में रहने वाले सभी लोगों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। इस अवसर पर तहसीलदार मनीषा बिष्ट सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।आयुक्त श्री रावत ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। आश्रमवासियों ने भी आयुक्त को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply