News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

उत्तराखंड आपदा प्रभावितों के लिए भाजपा राजस्थान की ओर से राहत सामग्री का ट्रक रवाना

भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति सेवा, सहयोग और संकट में एकजुटता पर आधारित है। उन्होंने कहा कि व्यापार संघों के सहयोग से खाद्य सामग्री उत्तराखंड आपदा पीड़ितों की मदद के लिए भेजी गई है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा भी मुख्यमंत्री आवास से राहत सामग्री के ट्रक रवाना किए जा चुके हैं।

गोठवाल ने आमजन से अपील की कि “आपदा की इस घड़ी में हम सभी को एकजुट होकर आगे आना चाहिए और पीड़ितों की हर संभव सहायता करनी चाहिए। उप महापौर पुनीत कर्णावत ने बताया कि प्रारंभिक चरण में दाल, तेल, कंबल तथा अन्य आवश्यक राहत सामग्री के रूप में भेजी जा रही है। आने वाले दिनों में और अधिक सामग्री प्रभावित क्षेत्रों के लिए भेजी जाएगी। अगले 10 दिनों तक करीब 200 टन सामग्री उत्तराखंड भेजी जाएगी। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान आपदा के इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता हेतु प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज, मदन प्रजापत, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत, डॉ अपूर्वा सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply