News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

बहुउद्देशीय शिविर में लाभार्थी कम और सेवार्थी ज्यादा

गोपेश्वर में आयोजित इस शिविर को जिला स्तरीय शिविर के नाम से प्रचारित किया जा रहा था लेकिन यह शिविर ऐसे स्थान पर आयोजित किया गया था वहां पर स्थान की कमी के चलते नाम मात्र के विभागों के स्टॉल ही लग पाए। कुल मिलाकर यह शिविर सिर्फ सरकारी धन का दुरूपयोग होता ही नजर आया। हालांकि प्रशासन की ओर से अपने बचाव में इस शिविर को विभागीय कार्यालयों के बीच लगाए जाने की बात कही गई, जिससे अपने सरकारी कामकाज के लिए पहुंचे लोग इस शिविर का लाभ उठा सके, लेकिन स्थान की जानकारी कम लोगों की पहुंच होने के कारण इस शिविर का लाभ कम लोग ही उठा पाए।

इधर, मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि इस शिविर को कार्यालयों के बीच इस लिए लगाया गया था जिससे लोग अपने सरकारी कामकाज निपटने के बाद शिविर का लाभ ले सके।

Leave a Reply