News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

तीन सौ सात फार्मासिस्ट का हुआ पदस्थापन

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि पदस्थापित अभ्यर्थियों में से 288 को गैर अनूसूचित क्षेत्र व 19 को अनूसूचित क्षेत्र में पदस्थापित किया गया है। इससे राज्यभर में विशेषकर दूरदराज के क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं में सुधार होगा।

निदेशक (अराजपत्रित) राकेश शर्मा ने बताया कि सभी पदस्थापित फार्मासिस्ट को प्रथमत: राजहैल्थ पोर्टल पर ऑनलाइन एवं लिखित में संबधित नियंत्रण अधिकारियों को 13 अक्टूबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी अन्यथा नियुक्ति एवं पदस्थापन आदेश स्वत: ही निरस्त माने जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इन अभ्यर्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोका गया था। पूर्व में 2346 अभ्यर्थियों को फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है।

Leave a Reply