News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

अग्रोहा धाम में 7 अक्टूबर को लगेगा 42वां वार्षिक मेला, बजरंग गर्ग ने उठाई रेल लाइन की मांग

बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम में हर रोज हजारों धर्म प्रेमी दर्शन के लिए आते हैं और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में हर रोज लगभग 3000 मरीजों की ओपीडी है। मगर बड़े दुख से कहना पड़ रहा है कि अग्रोहा में न तो बस अड्डा चालू है, न ही रेलवे लाइन है। इससे आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जबकि सरकार अग्रोहा को इंडस्ट्रियल जोन बनाने की बात कर रही है। सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार हिसार- अग्रोहा-फतेहाबाद- सिरसा को रेलवे लाइन से जोड़ने का काम करना चाहिए जबकि केंद्र सरकार द्वारा अग्रोहा को रेलवे लाइन से जोड़ने की घोषणा अनेक बार की गई है। केंद्रीय रेल बजट में हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा 93 किलोमीटर रेलवे लाइन से जोड़ने की मंजूरी देने के बावजूद भी अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। इससे जनता में बड़ी भारी नाराजगी है।गर्ग ने कहा कि सरकार को अग्रोहा को उप तहसील का दर्जा देना चाहिए जबकि सरकार ने अग्रोहा को ग्लोबल सिटी बनाने की घोषणा तक की है। गर्ग ने कहा कि सरकार को ग्लोबल सिटी बनाने से पहले अग्रोहा में मूलभूत सुविधाएं देनी चाहिए, जबकि अग्रोहा में सरकार की तरफ से कोई भी मूलभूत सुविधा नहीं है।—-

Leave a Reply