News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

कब्रिस्तान में 15 फीट लंबा अजगर निकला

काेंच काेतवाल ने बताया कि बीती रात जानकारी पर थाना पुलिस माैके पर पहुंची और कब्रिस्तान की घनी झाड़ियों के बीच एक विशाल अजगर को रेंगते देखा। अजगर को पकड़ने के दौरान एक युवक पर यह हमलावर हो गया और उसकी बाजू पर चोट आ गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक की हालत स्थिर है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने लोगों के प्रयासों से अजगर को सफलतापूर्वक काबू कर उसे वन विभाग की टीम को सौंप दिया।

वनाधिकारी ने बुधवार काे बताया कि वन्य कर्मियाें की टीम रेस्क्यू किए गए अजगर को छाेड़ने के लिए सुरक्षित स्थान पर ले गई है।

Leave a Reply