News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

सत्ता से हटने के 14 दिन बाद सार्वजनिक रूप से दिखे केपी ओली

भक्तपुर में किराये के घर में रह रहे ओली ने कुछ समर्थक और कार्यकर्ताओं के बीच आकर सिंहदरबार में आगजनी की घटना को घुसपैठियों का षडयंत्र बताया । उन्होंने कहा कि अपने देश से प्रेम करने वाले अपने इतिहास से प्रेम करने वाले कभी सिंहदरबार में आगजनी नहीं कर सकते ।

काठमांडू के मेयर बालेन शाह पर लक्षित करते हुए ओली ने कहा कि कुछ दिन पहले ही किसी ने सिंहदरबार में आग लगा देने की धमकी दी थी। इसलिए यह आक्रमण किया गया।

जेन जी के प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए ओली ने कहा कि नेपाल एक बदनाम देश हो गया है। कई देशों ने वीजा देना बंद कर दिया गया है। काम देना बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस परिस्थिति से हमे देश को बचाना होगा।

Leave a Reply