News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

मप्र के अनूपपुर जिले में मालगाड़ी के 3 डिब्बे बेपटरी होकर पलटे

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार जिले के कोतमा स्टेशन के पास शनिवार रात करीब 11:30 बजे गोविंदा सीडिंग के लिए जा रही कोयला भरी मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई। हादसे में मालगाड़ी के 3 डिब्बे पूरी तरह पलट गए, जबकि चार अन्य डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा कोतमा स्टेशन से मात्र सौ मीटर की दूरी पर हुआ, जहां रात में ही लोगोका हुजूम लग गया। घटना की जानकारी पर रेलवे विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचीऔर राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू कर कुछ ही देर में एक लाईन से मलबा हटाते हुए प्रारंभ कर दिया। इस दौरान किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं हैं। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अंबिकेश साहू ने बताया कि शनिवार की रात में मालगाड़ी डिरेल हो गई थी, मौके पर टीम पहुंचकर एक लाइन को क्लियर कराया, अभी कार्य जारी है शीघ्र ही पूरा कर यातायात सुचारू रूप से प्रारंभ हो जाएगा। इसमें कोई जनहानि नहीं हैं।

Leave a Reply