News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करे भाजपा : विनोद

उन्होंने कहा कि भाजपा को हर मुद्दे में साजिश नजर आती है, क्योंकि जनता ने उन्हें नकार दिया है। बाबूलाल मरांडी बार-बार झूठ बोलकर युवाओं की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं, जबकि हेमंत सरकार ने सीजीएल प्रकरण में शुरुआत से ही पारदर्शी जांच सुनिश्चित की है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

पांडेय ने कहा कि भाजपा के नेता यह भूल जाते हैं कि उनकी ही सरकार में प्रतियोगी परीक्षाओं में घोटाले हुए, तब वे चुप्पी साधे बैठे रहे। हेमंत सोरेन सरकार ने नकल रोकने के लिए कठोर कानून बनाया, जिसका भाजपा ने सदन में विरोध किया था। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को बाधित करने के पीछे भी एक खास राजनीतिक दल की साज़िश उजागर हो चुकी है।

Leave a Reply