News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

छह वर्षीय बालक सकुशल बरामद

जानकारी के मुताबिक जनपद के थाना बुग्गावाला पुलिस को ग्राम शहीदवालाग्रन्ट निवासी एक 06 वर्षीय बालक के पिता की डांटे जाने से नाराज होकर घर से कहीं चले जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल बच्चे की तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक तलाश करने के बाद बालक देर रात गांव के ही एक मकान की छत पर लकडि़यों के नीचे छिपा मिला। काउंसिलिंग करने के बाद पुलिस ने बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस का आभार जताया।

Leave a Reply