News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

बलरामपुर : राज्यस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में बलरामपुर को मिला पहला पुरस्कार

उल्लेखनीय है कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर राजेंद्र कटारा एवं जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन व जिला शिक्षा अधिकारी डीएन मिश्र के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता स्कूलस्तर, ब्लॉकस्तर व जिलास्तर पर आयोजित किया गया। संभागस्तरीय प्रतियोगिता में जिले के स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय जरहाडीह एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरतीकला ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व किया।

कलेक्टर व जिला शिक्षा अध‍िकारी ने आज रव‍िवार को व‍िजेताओं को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply